भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित कर भवनाथपुर थाना से पदस्थापित थाना प्रभारी सीबी सिंह को पूर्व एसडीपीओ अजित कुमार ने साल व अंगवस्त्र भेंट कर विदाई किया।
इस अवसर परअजित कुमार ने कहा कि सीबी सिंह का भवनाथपुर थाना में मात्र 11 माह का ही कार्यकाल रहा। इस बीच इन्होंने अपने अधिकारियों व कर्मियों के साथ समन्वय बना कर बेहतर कार्य ही नहीं किया बल्कि यहां के जनता के बीच एक अच्छी पैठ बनाई है, जिसके कारण भवनाथपुर की जनता के दिल में इन्होंने जगह बनाई है। नौकरी में तो आना जाना लगा रहता है। मैं इनके स्वस्थ्य व सुंदर भविष्य की कामना करता हूँ। जहां भी यह जाए इसी तरह ईमानदारी व मेहनत लगन से कार्य करें।
पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो ने कहा कि भवनाथपुर के लिए कोरोना काल में किये गए सरकारी गाइड लाईन का अनुपालन कराने में सीबी बाबू रिटारमेंट के उम्र में भी मेहनत कर जिस तरह उन्होंने अपना जी तोड़ प्रयास कर क्षेत्र में भ्रमण कर सख्ती से लोगों को अनुपालन करने में सहयोग किया है। इन्हें लोग सदा याद रखेंगे।
इस अवसर पर मझिआंव पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार, उमेश मंडल, थाना के सहदेव साव, रजंजीत महतो, संजय बेदिया, गण्यमान्य में डॉ धर्मेन्द्र मेहता, रंजन चौबे, सुधीर गुप्ता सहित मीडिया कर्मी उपस्थित थे।