कांडी : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर कांडी पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी की गई। छापामारी के दौरान 20 लीटर अवैध महुआ शराब, 50 बोतल देशी शराब,28 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया एवं करीब 80 किलो जावा महुआ एवं अवैध महुआ शराब बनाने का मिट्टी का यंत्र को भी नष्ट किया गया।
अवैध शराब का कारोबार करने वाले नंदू रजवार एवं गोपाल बढई को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।