whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226704
Loading...


एसडीओ ने डीसी को पत्र भेजकर अग्निशमन दल की व्यवस्था का किया मांग

location_on बंशीधर नगर access_time 09-Dec-20, 07:15 PM visibility 654
Share



एसडीओ ने डीसी को पत्र भेजकर अग्निशमन दल की व्यवस्था का किया मांग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : अनुमण्डल पदाधिकारी जय बर्द्धन कुमार ने जिले के उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर श्री बंशीधर नगर अनुमण्डल अंतर्गत आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए स्थायी रूप से अग्निशामक वाहन व अग्निशमन दल उपलब्ध कराने की मांग किया है। प्रेषित पत्र में एसडीओ ने कहा है कि श्री बंशीधर नगर अनुमण्डल अंतर्गत आठ प्रखण्ड है।ठंड व गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना होने की स्थिति में अग्निशामक वाहन नहीं रहने के कारण काफी कठिनाई होती है। आगजनी की घटना होने पर जिला मुख्यालय से अग्निशामक वाहन के आने में काफी विलम्ब हो जाता है, जिसके कारण जानमाल की क्षति की संभावना बनी रहती है।उन्होंने कहा है कि आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए एक अग्निशामक वाहन को आवश्यक संसाधन सहित स्थायी रूप से उपलब्ध कराया जाय।
अग्निशमन कार्यालय के लिए अनुमण्डल कार्यालय में तथा अग्निशामक वाहन व कर्मियों के लिए नगर उंटारी-मुड़ी सेमर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 में हेन्हों मोड़ के पास ग्रीन गोला का खाली पड़ा भवन उपलब्ध है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play