धुरकी : धुरकी: प्रखंड मुख्यालय स्थित कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर मे राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन द्वारा परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत 95 महिलाओं का बांध्याकरण किया गया है।
जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सक डाॅ दिनेश कुमार ने बताया की एनआरएचएम के तहत देश मे जनसंख्या वृद्धि की रोकथाम के लिए परिवार नियोजन के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की बांध्याकरन कराने वाली सभी महिलाओं के खाते मे डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन की राशी खाते मे भेजी जाएगी।
इस अभियान मे चिकित्सक डाॅ आलोक पांडेय, डाॅ प्रकाश पांडेय व अरूण ठाकुर, रंजीत कुमार सिन्हा के अलावे सभी एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।