धुरकी : भारतीय किसान संघ के धुरकी प्रखंड के अध्यक्ष दामोदर जायसवाल ने धुरकी प्रखंड मे अभीतक धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने की सहित क्रमवार समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन उपायुक्त गढ़वा के नाम बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा को सौपा है।
अध्यक्ष जायसवाल ने बताया की कृषि सुधार कानून के विरोध कर रहे किसानो के आंदोलन मे भारतीय किसान संघ समर्थन नहीं कर रहा है। उन्होंने लिखित आवेदन के माध्यम से कहा है की उन्होंने गत दस नवंबर को उपायुक्त गढ़वा को लिखित आवेदन देकर धुरकी प्रखंड मे धान क्रय केंद्र खोलने के लिए मांग किया था, लेकिन अभीतक नहीं खुला जिसके कारण किसान अपने मेहनत उगाए धान की फसल को सरकारी दर से आधे मे बीक्री कर रहे हैं, जिसके कारण किसानो का दुगुना घाटा सहन करना पड़ रहा है।
उन्होंने आवेदन के माध्यम से शीघ्र धान क्रय केंद्र खोलने के लिए आग्रह किया है।