भवनाथपुर (गढ़वा) : केतार बक्शीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुए मारपीट की घटना में दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों के इलाज के लिये भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराय गया। जहां पर आयुष डॉक्टर नीतीश भारती द्वारा इलाज किया गया।
घायलों में प्रथम पक्ष से प्रसाद साह, पत्नी ददू देवी तथा पुत्र रविकेश कुमार तथा दूसरे पक्ष से ललन साह, पुत्र पप्पु कुमार तथा इनकी पत्नी दुर्गा देवी का नाम शामिल है। घायलावस्था में प्रसाद साह ने बताया कि हम जोते हुए खेत मे पानी पटवन करने की तैयारी कर रहे थे कि मेरे बड़े भाई ललन साह, उनकी पत्नी सुकुन्ती देवी, पुत्र पप्पू कुमार साह और इनकी पत्नी दुर्गा देवी ने लाठी-डंडे और थौड़ी से मेरे और मेरे परिवार के साथ मारपीट की।
दोनों भाइयों की ओर से केतार थाना में एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया गया है।