भवनाथपुर (गढ़वा) : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 32 गर्भवती महिलाओं का आयुष डॉक्टर निशंक निश्रम और नेत्र सहायक सोनी कुमारी के द्वारा एएनसी की जांच किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का हेमोग्लोबिन, थायराइड, ब्लड सुगर, एचआईवी, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई।
इन गर्भवती महिलाओं को उनके घर से अस्पताल तक सुरक्षित सहिया की देखरेख में लाया गया था, जबकि अस्पताल में सभी को पौष्टिक नाश्ता का पॉकेट दिया गया।
मौके पर बीटीटी धर्मजीत राम, सहिया कुसुम देवी, फुलपति देवी, किरण देवी, रीता देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, राधिका देवी आदि उपस्थित थे।