केतार : भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल कन्हाई प्रसाद के द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कन्हाई प्रसाद ने बताया कि जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के निर्देशानुसार भाजपा मंडल का विस्तार किया गया।
जिसमें मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद के द्वारा मंडल के महामंत्री हेमंत पाठक, सत्येंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष बिक्रमा सिंह, उमेश दुबे, सबिता देवी, प्रभा देवी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,
संयोजक त्रिपुरारी सिंह, सह संयोजक बुचुन पासवान, मंत्री उमेश सिंह, संतोष कमलापुरी, बाबूलाल यादव, मूंगा साह, महिला उपाध्यक्ष प्रभा देवी, मंजू कुंवर के साथ 48 कार्यसमिति सदस्य, 21 समिति सदस्य एवं 21 विशेष आमंत्रित सदस्य का चयन किया गया। जिसमे सभी नवनियुक्त मंडल के सभी अधिकारियों को पार्टी को मजबूत बनाने एवं गरीब, असहाय लोगों को सही मार्गदर्शन कर मदद करने की जिम्मेदारी दी गई।
साथ ही नवनियुक्त सभी सदस्यों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष के नाते सभी से आशा एवं विश्वास करते हैं कि पार्टी के लिए देशहित में कार्य करेंगे।