कांडी : प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ में नये साल से पॉलिथीन सहित प्लास्टिक के थैला के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
जानकारी देते हुए झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थ में शादी, विवाह, पिकनिक एवं अन्य कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा प्लास्टिक व पॉलीथिन सहित थर्मोकोल के प्लेट व ग्लास का उपयोग कर इर्द-गिर्द फेंकने से काफी गंदगी फैल जाती है। देव स्थल को साफ-सुथरा व स्वच्छ रखने के लिए तथा सरकारी गाईड लाईन को फॉलो करते हुए नये वर्ष से प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
मौके पर पुजारी विजय पांडेय, सुनिल दुबे व न्यास बोर्ड के कर्मी बीडी राम मौजूद थे।