मेराल : भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी मंडल की बैठक मेराल हाई स्कूल में मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड तथा जिला स्तर के बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
इस मौके पर पार्टी से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा बैठक के अंत में दक्षिणी मंडल कार्यसमिति का विस्तार किया गया। विस्तारित कार्य समिति का अध्यक्ष मनोज जायसवाल बनाए गए जबकि उपाध्यक्ष शंकर यादव गीता देवी उमा देवी तथा विजय पाल को बनाया गया। अमित शाह तथा राजेश यादव को महामंत्री, कुलदीप चौधरी सुमेर ठाकुर संतोष कुमार उर्मिला देवी जगजीवन रवि को मंत्री, इसके अलावा सिकंदर पासवान को कोषाध्यक् तथा राधेश्याम यादव संयोजक एवं लक्ष्मी नारायण सिन्हा सहसंयोजक बनाए गए।
इस मौके पर हरेंद्र कुमार द्विवेदी, चंद्रमणि पाठक, उदय मेहता, महेंद्र सिंह, रूपो महतो, अमित शाह, राजेश यादव, अनिल यादव, माधव विश्वकर्मा, सुग्रीव, शिवाकांत ओझा आदि उपस्थित थे।