whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271792
Loading...


एनसीसी ज्वाईन करने से बदलेगा लाईफ : कर्नल अय्यर

location_on गढ़वा access_time 08-Dec-20, 06:52 PM visibility 679
Share



एनसीसी ज्वाईन करने से बदलेगा लाईफ : कर्नल अय्यर
नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा एवं कैडेट को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



एसपीडी काॅलेज में एनसीसी द्वारा संविधान दिवस पखवारा आयोजित गढ़वा : सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज की एनसीसी यूनिट के द्वारा संविधान दिवस पखवारा के तहत मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान विषय पर अपने वक्तव्य दिये वहीं गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एनएसीसी 44 बटालियन के कमांड आफिसर कर्नल प्रवीण अय्यर, प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कर्नल अय्यर ने कहा कि एनसीसी ज्वाईन करने से आपका लाईफ बदलेगा। एडवेंचर, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और आपके टैलेन्ट को एक मंच पर लाना एनसीसी की जिम्मेवारी है ताकि हरेक फोरम पर आप बेहतर प्रदर्शन करें।
उन्होने कहा कि कोविड के इस काल में ट्रेनिंग कार्यक्रम की कमी आई है किन्तु बहुत जल्द स्थिति बदलेगी। कर्नल अय्यर ने कहा कि महाविद्यालय में कम समय में आकर्षक और बेहतर कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के विकास के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराये जाते हैं। छात्र हित के बेहतरी के लिए महाविद्यालय द्वारा लगातार यह प्रयास जारी है। इसी का नतीजा है कि हमारे महाविद्यालय के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. निकलेश चैबे ने महाविद्यालय के संबंध में विस्तृत जानकारी रखी।
वहीं एएनओ प्रो. धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसएम कुलदीप खलको, सुबेदार रंजन कुमार उपाध्याय भी उपस्थित थे। इस मौके पर सुकृति कुमारी, रागिनी कुमारी, किरण कुमारी, अमीषा, दीप्ति कुमारी आदि ने भारतीय संविधान विषय पर अपने वक्तव्य दिये वहीं खुशी कुमारी, लाल बहादुर, धनंजय कुमार, शिवम कुमार आदि ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अन्त में अनिल तिवारी, प्रिन्स तिवारी, प्रीति कुमारी, सुकृति कुमारी, अभिषेक कुमार को बेस्ट कैडेट का सम्मान दिया गया। वहीं सुकृति कुमारी, दीप्ति कुमारी, शिवम कुमार, खुशी कुुमारी तथा लाल बहादुर को गायन, नृत्य के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कमलेश कुमार सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विवेकानंद उपाध्याय ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play