whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272610
Loading...


जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने गढ़देवी मोहल्ले में बक्सा उद्योग से ध्वनि प्रदूषण फैलने की की शिकायत

location_on गढ़वा access_time 08-Dec-20, 04:48 PM visibility 663
Share



जनता दरबार में पहुंचे फरियादी ने गढ़देवी मोहल्ले में बक्सा उद्योग से ध्वनि प्रदूषण फैलने की की  शिकायत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के कार्यालय प्रकोष्ठ में सप्ताह के दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसी के निमित्त उपायुक्त गढ़वा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए। इसमें जिले के विभिन्न एवं सुदूर क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान हेतु गुहार लगाई। सर्वप्रथम जनता दरबार में वार्ड नंबर 7 गढ़वा के 23 निवासी ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर उपायुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि हमारे मोहल्ले में चदरे से बक्सा एवं अलमीरा निर्माण किया जाता है। यह कार्य प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रतिदिन जारी रहता है। बक्से के निर्माण के क्रम में चादर पीटने से काफी जोर जोर से आवाज होती है, जिससे सारा वातावरण ध्वनि प्रदूषण से प्रभावित रहता है।
साथ ही अलमीरा के केमिकल पेंटिंग के आस पड़ोस का वातावरण इतना प्रदूषित रहता है की खुली हवा में सांस लेने में मुश्किल होती है। शोरगुल के वजह से बच्चों की पढ़ाई- लिखाई प्रभावित होती है व शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित होने जैसा महसूस किया जाता है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से उक्त समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। इस पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा से मामले की जांच करते हुए इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम- डूमरों, पोस्ट- सोह, थाना व जिला गढ़वा के निवासी अमित कुमार मेहता ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि हम लोगों का मौरूषि भूमि है। पिता स्वर्गीय गणेश महतो के हम लोग चार पुत्र हैं जिस पर हमलोग सभी भाई मिलकर मकान निर्माण किए हैं।
वर्तमान समय में मकान एवं जमीन सभी भाइयों के हक दखल कब्जे में आता है। जोकि एनएच 75 गढ़वा बाईपास निर्माण के सीमांकन में लिया गया है। भू अर्जन विभाग के द्वारा तीनों भाइयों के नाम से नोटिस निर्गत किया गया है। परंतु मेरे नाम किसी तरह का कोई मुआवजा हेतु नोटिस निर्गत नहीं किया गया है। जबकि भूमि मापी के दौरान हम चारों भाइयों का नाम दर्ज किया गया था। लेकिन बाईपास सड़क निर्माण भूमि अधिग्रहित नोटिस के तहत मेरा नाम या किसी प्रकार का मुआवजा नहीं है। जबकि मेरे हिस्से की जमीन पर बाईपास सड़क निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से आग्रह करते हुए जमीन एवं मकान का मुआवजा अपने नाम से भी निर्गत करवाने का अनुरोध किया है।
इस पर उपायुक्त ने भू अर्जन पदाधिकारी को जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम चनाकला गढ़वा निवासी रामचंद्र प्रजापति उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि हमारे पंचायत में अच्छी सिंचाई करने हेतु कूप की सुविधा या अन्य कोई सुविधा प्राप्त नहीं है यदि सिंचाई हेतु कूप खुदवाने की समस्या का समाधान हो जाए तो आगामी के दिनों में संबंधित पंचायत में भी अच्छी सिंचाई की जा सकती है ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से इस समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया है। जनता दरबार में इसके अलावे नौकरी देने के संबंध में, राशि वसूलने के संबंध में, पति के द्वारा मारपीट के संबंध में समेत अन्य से जुड़े कुल 7 आवेदन आए जिन्हें में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play