श्री बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी के शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने मंगलवार को नगर मंडल का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जिन सदस्यों को पार्टी में पद मिला है, वे अपने पद की गरिमा रखते हुए पार्टी संगठन के विकास और देश हित के लिए काम करेंगे।
शहरी मण्डल के लिए मंडल उपाध्यक्ष के रूप में हीरा प्रसाद, पुष्पा देवी, विक्रांत सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, मंडल संयोजक सोबरन चंद्रवंशी, मंडल सह संयोजक महावीर विश्वकर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, मंडल मंत्री के रूप में सोनी कुमारी, उमाशंकर मेहता, शैलेन्द्र शुक्ला, संतोष रंजन, मण्डल महामंत्री के रूप में अभय कुमार सोनी, नंदकिशोर प्रसाद के नामों की घोषणा किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री अभय कुमार सोनी, नंदकिशोर प्रसाद उपस्थित थे।