गढ़वा : मझिआंव थाना के रपूरा मझिआंव निवासी प्रद्युमन उपाध्याय घर से बाजार आए हुए थे। पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर आने के क्रम में कमांडर ने धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गए हैं। घायल प्रद्युमन उपाध्याय को आसपास के सहयोग से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।