गढ़वा : आजसू पार्टी के गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने भारत बंद का विरोध किया है। साथ ही भारत बंद को समर्थन देने वाले झारखंड के सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा पर झारखंड के किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है।
श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड के किसान महाजन से कर्ज लेकर धान की फसल लगाए थे, अच्छी बारिश होने के कारण धान की फसल समय पर तैयार भी हो गई, लेकिन झारखंड सरकार की निष्क्रियता और बिचौलियों के साथ साठगांठ ने झारखंड के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अभी तक राज्य में एक भी धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया, जिसके कारण मजबूर किसान बिचौलियों को औने पौने दामों में धान बेच रहे हैं।
सरकार पहले अपने राज्य के किसानों के प्रति अपनी संवेदना रखते हुए समय पर धान क्रय केंद्र खोलने का कार्य करे। झुठ मुठ का किसानों के हितैषी होने का ढोंग ना करें हेमंत सोरेन।