whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473084
Loading...


रास्ते के अभाव में घर में बंद है शहर के टंडवा में एक परिवार, अधिकारियों से गुहार लगाते थक चुका है परिवार, बावजूद नहीं मिला रास्ता

location_on गढ़वा access_time 20-Jun-20, 02:41 PM visibility 820
Share



																								रास्ते के अभाव में घर में बंद है शहर के टंडवा में एक परिवार, अधिकारियों से गुहार लगाते थक चुका है परिवार, बावजूद नहीं मिला रास्ता
रास्ते को बंद करने के लिए कराया जा रहा बाउंड्री वाल एवं उस परिवार के सदस्य


नूतन टीवी check_circle
प्रतिनिधि



गढ़वा : गढ़वा शहर के वार्ड नंबर 21 टंडवा में शंभू प्रसाद का परिवार पिछले करीब 1 माह से सड़क के अभाव में घर में नजरबंद है। बरसात से पूर्व यह परिवार किसी प्रकार से खेतों के पगडंडी के सहारे कभी कभार निकल भी जाता था अब तो वह भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि रास्ता बंद करने से जलजमाव के कारण शंभू प्रसाद नामक इस परिवार के मकान में बरसात का पानी भी प्रवेश कर रहा है। कुल मिलाकर त्राहिमाम की स्थिति है। ऐसा नहीं की परिवार के द्वारा नगर परिषद के अधिकारियों से लेकर जिले के किसी भी अधिकारी के पास आवेदन देकर रास्ता की गुहार नहीं लगाई है। अधिकारियों ने आदेश भी दिए हैं। एसडीओ ने नोटिस भी तामिल किया है। मगर दबंगों ने परिवार के रास्ते को अब तक नहीं छोड़ा है।
जबकि यह परिवार उस मकान में पिछले 15 वर्षों से रह रहा है, तथा जिस रास्ते का इस्तेमाल कर रहा था, उस रास्ते पर चारदीवारी खड़ा कर दिया गया है। ऐसे में इस परिवार के सामने अब तो यह संकट है कि वह घर से बाहर निकले तो कैसे? खेत के रास्ते किसी प्रकार से बाहर आने का जो जुगाड़ था, वह भी अब बरसात के मौसम में समाप्त हो गया है। रास्ते में भी ईंट का दीवार खड़ा कर बंद कर दिया गया है। ऐसे में इस परिवार के सामने घर में नजरबंद रहने के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं है। हालत तो यह है कि परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ा तो उसे किसी भी हाल में अस्पताल तक नहीं लाया जा सकता है। ऐसे में जरूरत है प्रशासन इस परिवार को तत्काल रास्ता मुहैया कराए, वरना किसी भी समय अनहोनी हो सकती है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play