भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर के मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव उर्फ सोनाकिशोर यादव ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की।
मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा जिला ईकाई के निर्देशानुसार मंडल के वरिष्ठ साथियों के सहमति से पार्टी के निष्ठावान एवं जुझारू साथियों को मंडल कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, जिसमें प्रखंड महामंत्री सुनील कुमार सिंह एवं भानु प्रताप साह को उपाध्यक्ष विपिन कुमार चौबे, महेश पाल, राकेश कुमार रवि, सरिता विश्वकर्मा को मंडल मंत्री अरुण गुप्ता, रवि पाल, कामेश्वर सिंह, रामपवन विश्कर्मा एवं प्रमिला देवी को कोषाध्यक्ष सुनील पासवान को मंडल संयोजक श्यामसुंदर गुप्ता एवं सूर्यदेव रावत को बनाया गया है, तथा 33 सदस्यीय कार्यसमिति बनाई गई है।
साथ ही 25 सदस्यीय विशेष आमंत्रित सदस्य एवं 21 सदस्यीय स्थाई आमंत्रित सदस्य को शामिल किया गया है।
इसके अलावे भाजपा मंडल के सभी 9 पंचायतों में संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किया गया है, जिसमें बंशानी से निरंजन पाठक एवं राजेश्वर पासवान को मकरी से प्रदीप यादव एवं कर्मदेव साह को, भवनाथपुर से राजेश कुमार सिंह एवं दिलीप पासवान को, चपरी से अशोक गुप्ता, मुना चौबे, पंडरिया से रमेश साह, सन्तोष यादव, कैलान से सुरेश साह, भोला यादव को अरसली उतरी से नंदू राम, रामलाल प्रजापति, अरसली दक्षिणी से समोद ठाकुर, रामजन्म विश्वकर्मा तथा सिंदुरिया से गौरीशंकर जायसवाल एवं प्रदीप गुप्ता को नियुक्त किया जाता है।
भवनाथपुर मंडल के पदाधिकारियों में से ही उपरोक्त सभी 9 पंचायतों में प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया है, जो अपने अपने पंचायतों में प्रभारी एवं संयोजक मिल कर पंचायत कमिटी का गठन करेंगे।
मौके पर भजपा जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र कुमार यादव, संजय यादव, दयानंद सोनी, सुनील कुमार सिंह, भानु गुप्ता, ब्रजेश चौबे, निरंजन पाठक, सुनील पासवान, रामपवन विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।