गढ़वा : किसान बिल के खिलाफ किसानों के चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में शनिवार को गढ़वा मुख्यालय में वामदलों के कार्यकर्ताओं ने गर्ल्स हाई स्कूल के मैदान से प्रतिवाद मार्च निकाल कर समाहरणालय पहुंच, राष्ट्रपति के नाम चार सूत्री मांगपत्र उपयुक्त को सौंपा। फिर प्रतिवाद मार्च शहर के रंका मोड़ पास पहुँच कर सभा में तब्दील हो गई। प्रतिवाद मार्च में शामिल कार्यकर्ता किसान विरोधी कानून के खिलाफ सहित अन्य नारे भी लगा रहे थे।
सभा को संबोधित करते हुए नेताओ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीब, मजदूर किसान विरोधी सरकार है। यह सरकार पूंजीपतियों के हित मे काम कर रही है। नेताओ ने कहा कि विगत दस दिनों से पूरे देश के किसान, किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रहे है।
किसानों के दिल्ली मार्च को दिल्ली के बोर्डरों पर रोक कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।