whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473696
Loading...


सहिजना प्राथमिक विद्यालय के पास जलजमाव में हुआ विद्युत प्रवाहित, गाय की मौत, बाल-बाल बचे गाय के मालिक, स्ट्रीट लाईट के खंभे से हुआ करंट प्रवाहित

location_on गढ़वा access_time 20-Jun-20, 09:07 AM visibility 693
Share



सहिजना प्राथमिक विद्यालय के पास जलजमाव में हुआ विद्युत प्रवाहित, गाय की मौत, बाल-बाल बचे गाय के मालिक, स्ट्रीट लाईट के खंभे से हुआ करंट प्रवाहित
प्राथमिक विद्यालय सहिजना के स्ट्रीट लाइट खंभे के पास मृत पड़ी गाय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला मुख्यालय गढ़वा के वार्ड संख्या 11 अर्न्तगत सहिजना प्राथमिक विद्यालय के पास स्ट्रीट लाईट के विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होने से उक्त रास्ते पर हुए जलजमाव को पार कर रही एक गाय की विद्युत करंट लगने से मौत हो गयी। जबकि इस घटना में उक्त गाय के मालिक उमेश सिंह बाल-बाल बच गये। घटना आज प्रातः करीब छह बजे की है। घटना के संबंध में उमेश सिंह ने बताया कि आज प्रातः वे अपनी गाय का दुध दुहने के पश्चात घर के बाहर घुमने के लिए छोड़ने के लिए निकले थे। उनके दरवाजे पर ही सहिजना प्राथमिक विद्यालय है, जहां पर नाली का पानी और बरसात के पानी का जलजमाव बना हुआ है। पुरे मुहल्ले के लोग इसी जलजमाव में होकर प्रवेश करते हैं। उनकी गाय आगे-आगे थी जबकि वे पीछे थे।
इसी क्रम में जैसे ही उनकी गाय पानी में प्रवेश की उनकी गाय करंट लगने से कांपने लगी जबकि गाय के पीछे चल रहे उन्हे भी विद्युत का हल्का झटका महसुस हुआ। वे तुरंत पीछे हटे जिससे वे बाल-बाल बच गये। वहीं उनकी गाय विद्युत करंट की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। मुहल्ले के लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को फोन कर लाईन को बंद कराया। लोगों का कहना था कि आज इस मुहल्ले में एक बड़ी घटना होने से बच गयी। यदि लोग इस पानी में प्रवेश कर जाते तो एक बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता था। लोगों का कहना है कि नगर परिषद पुरे मुहल्ले के नाली का पानी इस जगह पर खाली पड़े एक प्लॉट में लाकर गिरा दिया है जिससे बारह महीने नाली के पानी का यहां जलजमाव रहता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play