whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281724
Loading...


पूंजीपतियों के हितैषी किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं : धीरज दुबे

location_on गढ़वा access_time 05-Dec-20, 06:35 PM visibility 662
Share



पूंजीपतियों के हितैषी किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं : धीरज दुबे


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के हितैषी भाजपा, किसान के शुभचिंतक होने का दिखावा कर रही है। किसानों का हक-अधिकार पूंजीपतियों के हाथों बेचने वाले राज्य में किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। देशभर के हलधर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन पर बैठे हुए हैं। खेती-बाड़ी को घर की महिलाओं के भरोसे छोड़कर वह कड़ाके की ठंड में अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे हैं परंतु केंद्र सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। पूरा देश इनकी नीति-नियत और छलावे को देख रही हैं। भाजपा पार्टी जहां भी सत्ता में होती है वहां अप्रत्यक्ष भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है।
झारखंड में ज्यादातर योजनाएं मूल दर से अधिक पर बनाई गई थी। जिसे हेमंत सरकार ने खारिज करते हुए नए स्तर पर योजनाओं का प्राक्कलन तैयार करने का आदेश दिया है। ऐसी प्रवृत्ति अप्रत्यक्ष भ्रष्टाचार का उदाहरण है। इसी तरह देश में भी केंद्र सरकार निजीकरण के माध्यम से रेलवे, हवाईअड्डा, धरोहर एवं खेती को धनकुबेरों के हवाले कर अप्रत्यक्ष भ्रष्टाचार से स्वहित में काम कर रही है। झारखंड में भाजपा के लोग उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। अगर भाजपाई असली किसान हितैषी है तो अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर केंद्र सरकार का पुतला फूंके एवं किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करें। झारखंड सरकार किसानों के हित में सर्वोच्च काम कर रही है इस वर्ष धान क्रय में किसानों को प्रति क्विंटल 182 रूपये का बोनस भी दिया जा रहा है।
ऐसा होने से झारखंड में पहली बार साधारण धान 2050 रुपए एवं ग्रेड-ए धान 2070 रुपए प्रति क्विंटल की दर से (बोनस सहित) क्रय की जाएगी। सूबे के मंत्री सह स्थानीय विधायक मिथिलेश ठाकुर ने बिचौलिया मुक्त धान क्रय हेतु पैक्स को दरकिनार कर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के माध्यम से जिले में धान क्रय कराने का प्रावधान कराया है। श्री ठाकुर की पहल से रमकंडा एवं चिनिया में दो अतिरिक्त धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं ताकि उक्त दोनों प्रखंड के किसानों को धान बेचने में सुविधा मिलें। अगले 4 वर्षों में सभी क्षेत्रों में इतना काम होगा कि भाजपा पार्टी के नेतागण चुनाव में नामांकन भरने से घबराएंगे। चूंकि विकास कार्यों को देखते हुए जनता खुद कार्यकर्ता के रूप में अपना जनप्रतिनिधि चुनने का काम करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play