रमना : कस्तुरबा एनजीओ रमना द्वारा श्रम विभाग से प्राप्त साड़ी, पैंट सर्ट एवं आई कार्ड का वितरण 101 श्रमिकों के बीच किया गया। कस्तुरबा हास्पिटल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक कार्यालय के प्रधान सहायक रघुवीर प्रसाद एवं कस्तुरबा एनजीओ निदेशक डा.पारसनाथ द्वारा श्रमिकों के बीच आई कार्ड, साड़ी एवं पैंट सर्ट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डा.पारसनाथ ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा प्राप्त आई कार्ड एवं वस्त्रों का वितरण योग्य लाभुकों के बीच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के द्वारा इसके आगे भी प्रोत्साहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के कई ऐसी योजना हैै।
जिनके बारे में लोगों को जानकारी भी नहीं है, जिसे समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे विभागों द्वारा मिलने वाले लाभ को रमना के योग्य लाभुकों तक पहुंचाना कस्तुरबा एनजीओ का प्रयास रहा है।
वहीं मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र राम ने कहा कि रमना जैसे छोटे कस्बें में शिक्षा व स्वास्थ के क्षेत्र में लोगों को लाभ पहुंचाने में कस्तुरबा एनजीओ का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए कस्तुरबा एनजीओ द्वारा संचालित हास्पिटल एवं संत जेपी स्कूल का कार्य काफी सराहनीय है।
मौके पर संत जेपी के प्राचार्य रोहित रंजन, स्वाति कुमारी, कविता कुमारी, इदरीश राय, पंकज श्रीवास्तव, महाराज राम, ललन विश्वकर्मा, राजेश साहू, सोना देवी, अवधेश राम, सुनीता देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, अशोक ठाकुर एवं शिवकुमार साह सहित कई श्रमिक उपस्थित थे।