रमना : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय सिलिदाग एक के प्रांगण में दोपहर 12 बजे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में खण्ड का समन्वय बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,वन बंधु परिषद, भारतीय किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी आदि संघ के सभी अनुसांगिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रमना प्रखंड पालक राकेश शुक्ल ने बताया कि साढ़े चार सौ वर्षों के कठीन संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सुअवसर हमसभी को प्राप्त हुआ है, कितने ही लोगों ने इस आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। राम जन -जन के आराध्य देव हैं, इसलिए भव्य, ऐतिहासिक एवं अद्वितीय राम मंदिर निर्माण में सबकी सहभागिता भी निश्चित रूप से होनी चाहिए।
कहा कि समाज के सभी वर्गों को राम मंदिर निर्माण में अपना अंशदान देने का अवसर मिलना चाहिए, इसी उद्देश्य से हम सब टोली बनाकर प्रत्येक गांव में प्रत्येक हिन्दू के घर जाकर लोगों को अपना सहयोग देने के लिए आग्रह करेंगे। लोगों के द्वारा जो भी राशि प्राप्त होगी उसे संग्रह करके अयोध्या मंदिर निर्माण ट्रस्ट को भेजा जायेगा।
संघ के अर्जुन चौधरी, बजरंग दल के त्यागी उमाकांत, विहिप के प्रदीप कुमार सिंह, अभाविप के अखिलेश पटेल, भाजपा के बलजीत सोनी ने भी अपने अपने विचार प्रगट किया।
मौके पर स्वयं सेवक रवि मेहता, रामध्यान कुमार, मनीष कुमार, नीरज कुशवाहा, दीपक कुमार, बजरंग दल के प्रमोद यादव, श्रवण यादव, मंजीत कुमार, एकल अभियान के रमानाथ, ज्योतिप्रकाश, भाजपा के अमित कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे। शांति मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति हुई।