बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में नगर उंटारी प्रखंड के न्यू ज्योति क्लब अहिपुरवा के तत्वाधान में शनिवार को फिट इंडिया अभियान के तहत "फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज" के मूल मंत्र के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी मे उपस्थित केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने क्लब के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को फिट रहना जरूरी है। फिजिकल फिटनेस के लिए चलना, दौड़ना, तैरना, योगासन आदि का नियमित अभ्यास करना चाहिए। जो हमारी हड्डियों, मांसपेशियों को मजबूत रखकर वजन को नियंत्रित करती हैं तथा शरीर को अनेक बीमारियों से दूर रखती है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में फिजिकल फिटनेस अत्यंत काफी महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर न्यू ज्योति क्लब के अनूप कुमार, सौरभ कुमार, जयप्रकाश पासवान, विकास पासवान, प्रयाग पासवान, राजा कुमार, रोहित कुमार, श्यामलाल पासवान, राजेश पासवान, प्रवेश पासवान सहित युवा क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
केतार : प्रखंड क्षेत्र के पालनगर के चनवा पर टोले में नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक रीता कुमारी के अगुआई में स्वास्थ्य जागरूकता का प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभातफेरी में शारिरिक फिटनेश की स्लोगन कही गई। साथ ही खेल कूद के माध्यम से होने वाले लाभ, फिटनेश की विस्तृत जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक रीता कुमारी ने 18 से 35 वर्ष वाले युवक एवं युवती को अधिक से अधिक क्लब का निर्माण करने की अपील की। उन्होंने बताई की नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा क्लब का निर्माण कर उसका रजिस्ट्रेशन करने के बाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा खेल सामग्री एवं क्लब को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। क्लब बनाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवा को क्लब के माध्यम से खेल सामग्री उपलब्ध कराकर खेल के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। ताकि स्वास्थ्य के प्रति युवक एवं युवती जागरूक बन सके।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक रीता कुमारी, मनोज राम, रवि कुमार, राहुल मेहता, बसंत राम, सोनी कुमारी, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कांडी : युवा कार्यक्रम एवं खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा रमकंडा इकाई की ओर से शनिवार को फिट इंडिया अभियान के तहत प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभात फेरी मे युवाओं ने "फिटनेश का डोज, आधा घंटा रोज" नारा देते हुये योग व्यायाम करने के लिये लोगों को प्रेरित किया और बताया कि कैसे व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राकेश कुमार ने कहा कि रोजाना शारीरिक गतिविधि करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो वास्तव मे आपके शरीर को सभी रोगों से बचाने मे काफी मददगार है। इसलिए लोगो को निरंतर व्यायाम करना चाहिये।
साथ में उन्होंने लोगों को ये भी बताया कि अगर लोग नियमित रूप से रोज मात्र 1 घंटा ही व्यायाम करते हैं, तो खुद को तनाव और स्ट्रेस से बचा सकते हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के अन्य क्षेत्रों में प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।