whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27477263
Loading...


घर घर बिजली पहुंचाने की दावे की खुली पोल

location_on सगमा access_time 05-Dec-20, 05:08 PM visibility 655
Share



घर घर बिजली पहुंचाने की दावे की खुली पोल
ट्रांसफार्मर दिखाते लोग


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : सरकार द्वारा राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत सभी गांव मुहल्ले के घरों में विद्युतीकरण करने के दावे बिफल साबित हो रहे हैं, जिसका ताजा मिसाल सगमा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न गांव मोहल्लों में देखकर लगाया जा सकता है। प्रखंड मुख्यालय के कई ऐसी गांव मोहल्ले हैं, जहां पर आजादी से लेकर आज तक बिजली नसीब नहीं हुआ। आज भी वहां के लोग दीये, ढीबरी के सहारे अपना जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय के सगमा गांव के चतुरी नाला, दोवरवा टोला, सेन्धा, पुत्तुर गांव के हराया टोला, कुशवाहा टोला, झुनका आदि गांव में तो राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत पिछले 1 वर्ष पूर्व ही तार पोल वह ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण उक्त ट्रांसफार्मर को अभी तक चालू नहीं किया गया।
जबकि पुत्तुर गांव के हराया टोला, कुशवाहा टोला में सिर्फ ट्रांसफार्मर लगाकर छोड़ दिया गया है, जिसके कारण इन गांव, मोहल्ले के लोग आज भी दीया-ढीबरी के सहारे जीवन बसर करने को मजबूर हैं। ग्रामीण ताराचंद यादव, मनोहर विश्वकर्मा, सुरेश पासवान, गंगा राम, सुमंत कुमार यादव, विजय पासवान, बंधु पासवान, उपेंद्र पासवान, लालू भुइँया, सुरेंद्र पासवान, महेंद्र पासवान, उपेंद्र पासवान आदि लोगों ने बताया कि इस टोले में 9 माह पूर्व राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत ट्रांसफार्मर लगाया गया है, लेकिन ट्रांसफार्मर के अलावे विभाग द्वारा अभी तक इस टोले में तार पोल उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण इस टोले में जीवन यापन करने वाले 50 घर के लोग आज भी दीया, ढीबरी के सहारे जीवन बसर कर रहे हैं।
इस टोले में लाइट चालू कराने के लिए कई मर्तबा जनप्रतिनिधियों व विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक लाइन चालू कराने की तनिक भी पहल नहीं किया गया। जबकि अन्य टोली में तार, पोल, ट्रांसफार्मर लगाकर छोड़ दिया गया है। इन ट्रांसफार्मरों को चालू नहीं करने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में बिजली विभाग के एसडीओ सुभाष प्रसाद यादव ने बताया कि जिस गांव मोहल्ले में ट्रांसफार्मर चालू नहीं हुआ है, वहां के लाभुक विभाग कार्यालय में आवेदन दे उसके बाद सोचा जाएगा।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play