विश्रामपुर : गढ़वारोड आरपीएफ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे यार्ड में रखे सीएसटी नाइन हैवी रेल प्लेट को चुराकर ले जा रहे एक शातिर चोर और दो खरीददार फेरीवाले को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस बाबत प्रभारी रेल निरीक्षक वी एन वासुकी ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात रेल सामग्री चोरी में संलिप्त रेहला खुर्द निवासी बिट्टन दीक्षित और इस अवैध धंधे में सहयोगी गढ़वा जिला मुख्यालय कुम्हार टोला निवासी अजय कुमार गुप्ता व चंद्र कुमार गुप्ता को रंगे हाथ दबोच लिया गया।
बाद में पकड़े गए तीनों शातिर चोर को शुक्रवार अपराह्न रेल न्यायिक दंडाधिकारी, डालटनगंज की अदालत में चालान कर जेल भेज दिया गया।
इस छापेमारी टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर के अलावा उपनिरीक्षक रौशन कुमार व बी पी सिंह के अलावा कांस्टेबल आर के सिंह, चंदन कुमार, अमित कुमार, योगेंद्र कुमार शामिल थे।