गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र के सभी 73 पंचायतों के लिए विधायक निधि से 206 योजनाओं की अनुशंसा कर दिया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि किसी भी पंचायत व क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी पंचायतों को समान रूप से विधायक निधि की योजनाएं दी जाएंगी।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अब गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में पुरानी कार्य संस्कृति बदलेगी। विधायक मद की योजनाएं धरातल उतारी जाएगी। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार जनता की राय से विधायक निधि की योजनाएं लेकर क्रियान्वित कराई जा रही है। विधायक निधि से गांव की आधारभूत संरचना का विकास किया जाएगा।
इस मद से ली जाने वाली सभी योजनाएं स्थाई प्रकृति के होंगे। जो लंबे समय तक जनोपयोगी बना रहेगा। कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इन योजना में अनियमितता एवं बिचौलियागिरी किसी भी स्थिति में नहीं करने दी जाएगी। ताकि लोगों को इस योजना का लाभ लंबे समय तक मिलता रहे। योजनाओं की निगरानी झामुमो की पंचायत कमेटी एवं प्रखंड कमिटी करेगी। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में विधायक निधि की योजनाएं इतने बेहतरीन रूप से संचालित किए जाएंगे कि यह अन्य क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय होगा।