बड़गड़ (गढ़वा) : पलामू सांसद बीडी राम शुक्रवार को बड़गड़ प्रखण्ड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक पथ का शिलान्यास भी किया। कालाखजुरी मेन रोड से बरकोल पुलिस पिकेट तक बनने वाली उक्त पथ का शिलान्यास सांसद द्वारा नारियल फोड़ कर व फीता काट कर किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली उक्त सड़क की लागत एक करोड़ सतहत्तर लाख रुपये है।
इस मौके पर लोगों को संबंधित करते हुये सांसद ने कहा की सड़क का निर्माण के संवेदक भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी हैं। सड़क गुणवत्ता पुर्ण बनेगी। उन्होंने कहा की बड़गड़ प्रखण्ड क्षेत्र में विभिन्न पिकेट की स्थापना उनके कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने कहा की माओवादीओं के भय से उगरा स्थित कनहर नदी पर पुल नहीं बन पाया था।
वर्तमान में पुल का डीपीआर तैयार हो रहा है। साथ ही मुटकी रोड सहित बारी बारी से सभी सड़कों को बनवाया जायेगा।
उन्होंने कहा की उग्रवाद की जड़ें पुनः फैल रही हैं। उन्होंने किसी भी तरह का प्रश्रय न दें। वर्तमान की राज्य सरकार बिचौलियागिरी को बढा़वा दे रही है। धान के रजिस्ट्रेशन में भी बिचौलिए हावी हैं।
इधर बरकोल गांव स्थित दुर्गा मंडप में एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़गड़ मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बुके दे कर व शॉल ओढा़ कर सांसद सहित अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने गांव की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। जिसे दुर करने का अश्वासन सांसद ने दिया । उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा की वे जनहित का कार्य करें, इन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, राज्य कार्य समिति सदस्य मुकेश निरंजन सिंहा, मनोज सिंह, रामकरेश चौरसिया, अमलेश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष बजरंग गुप्ता, ओमप्रकाश, रवि सोनी, रंजन सोनी, मिडिया प्रभारी धनश्याम सोनी, परशुराम सिंह, रामचंद्र सिंह, छोटु चौबे, चंदन प्रसाद सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।