श्री बंशीधर नगर : अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अनुमण्डल पदाधिकारी जयबर्धन कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव व प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने तथा उसकी सूची उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से एक एक प्रतिनिधि को प्रत्येक शनिवार को दावा आपत्ति की सूची प्राप्त करने के लिए अनुमंडल कार्यालय में प्राधिकृत करने को कहा। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट एक दिन में अधिकतम 10 दवा आपत्ति पत्र संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण पुनरीक्षण के दौरान 30 से अधिक दावा आपत्ति पत्र उपलब्ध कराने पर उसकी जांच निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से किया कराया जाएगा।
एसडीओ ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विशेष रूप से प्रचार प्रसार करते हुए महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ इस बात का प्रमाण पत्र भी समर्पित करेंगे कि कोई भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए शेष नहीं है।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अपने अस्तर से प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने सभी प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत अपने अपने क्षेत्र में इस आशय का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराने, मतदाता सूची में महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए जन वितरण प्रणाली विक्रेता, बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका तथा महिला स्वयं सहायता समूह से सहयोग लेने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, केतार, खरौंधी, डंडई, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय तिर्की, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, मुकेश चौबे, लक्ष्मण राम, अशोक सेठ, मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, लालमोहन यादव, राजेन्द्र यादव, बहुजन समाज पार्टी के दिनेश राम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजकुमार राम, आप पार्टी के मंटू पांडेय, चंदन कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार सहित सभी प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।