केतार : केतार प्रखंड अंतर्गत राजकीय नव प्राथमिक विद्यालय लतमरवा के 70 स्कूली बच्चों के बीच पोशाक और किट का वितरण किया गया।
मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह ने कहा की सरकार के तरफ से चल रहे स्कूली बच्चों को नि:शुल्क पोशाक किट वितरण से आर्थिक रूप से दबे बच्चों के लिए ठंड में काफी मददगार साबित होगी।
इस मौके विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, प्रधानाध्यापक दीनानाथ मेहता, शिक्षक शंकर मेहता, वार्ड सदस्य अनिल मेहता सहित अभिभावक उपस्थित थे।