गढ़वा : पिछले 7 दिनों से समस्त राज्य के हर जिले से आये हुए बेरोजगार सफल अभ्यर्थी आरक्षी पुलिस 04/2015 बहाली के दूसरी मेघासुची जारी करवाने के लिए बापू वाटिका, मोराबादी मैदान, राँची में शांतिपूर्ण ढंग से वर्तमान सरकार के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुधि लेने नही पहुँचा है।
आपको बताते चलें कि 2015 में जेएसएससी के द्वारा आरक्षी जिला पुलिस की बहाली हुई थी, जिसमें 7272 सीटों पर बहाली निकली, जिसमे पीईटी, मेंस, 10 किलोमीटर दौड़, मेडिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद 2017 में एक मेधा सूची जारी हुई और 4200 लोगों की जॉइनिंग हुई। बाद बाकी बचे हुए अभ्यर्थियों के लिए निविदा के कंटक सं 7 में लिखा हुआ है कि शेष बचे रिक्तियों के लिए सेकंड लिस्ट समेकित सूची बनाकर जारी की जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नही।
सभी बचे हुए अभ्यर्थी लगातार कोशिश करते रहे। बहुत सारे नेता, मंत्री के चक्कर काटते रहे, लेकिन मिला केवल झूठा वादा, झूठा आश्वासन, हुआ कुछ नहीं।
अब बेबस लाचार अभ्यर्थी धरना पर बैठे हैं। इस कड़ाके की ठंढ में जो मोराबादी मैदान में न्यूनतम तापमान रहता है, सरकार एवं सरकार के मंत्री इनलोगों की आवाज सुन कर इनलोगों की नियुक्ति करायें। इनलोगों की मांगें बिल्कुल जायज हैं।