whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27491114
Loading...


कांडी पुलिस ने आम लोगों से किया सहयोग की अपील

location_on कांडी access_time 04-Dec-20, 05:40 PM visibility 651
Share



कांडी पुलिस ने आम लोगों से किया सहयोग की अपील


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : थाना प्रांगण में शुक्रवार को नए पदस्थापित थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक मिट का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जनता व पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि थाना आम जनता की है। कोई भी व्यक्ति किसी भी अपराधिक व अन्य मामलों को लेकर सीधे मुझसे से मिल सकते हैं।फोन से भी सूचना दे सकते हैं, आपका नाम गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है। जिसमें लोगों का सहयोग जरूरी है।क्षेत्र को अपराध व भय मुक्त बनाना, कोई भी अवैध काम के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।कोई भी निर्दोष को जेल नहीं व दोषी बख्शे नही जाएंगे।
उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान नही देने की बात कही। बाइक चालकों से अपील करते हुए कहा कि ट्रिपल लोड व बिना हेलमेट के बाइक नही चलाने की बात कही। पकड़े जाने पर चालान कर दिया जाएगा।कोविड 19 का जिक्र करते हुए थाना प्रभारी ने कहा की लोग दो गज की दूरी व मास्क है जरूरी मापदंड पर चलें। गड़ाखुर्द पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के लोग भय मुक्त व शांति माहौल हो। साथ ही यहां की महिलाएं भय मुक्त व अपने को सुरक्षित महसूस करें। विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने मांग किया कि दिन में बालू लोड भारी वाहन को बाजार में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। अशोक प्रसाद ने मांग किया कि कांडी बाजार में शरारती तत्वों पर ध्यान दिया जाए।
शिवपुर पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रावि मंडरा में हुई चोरी का उद्भेदन नही होने पर चिंता व्यक्त किया।पंचायत के स्कूलों में नशेड़ी का जमावड़ा लगा रहता है, उस पर रोक लगायी जाए। लोगों ने थाना प्रभारी से नीलगाय के आतंक से लोगों को निजात दिलाने की बात कही। इससे पूर्व थाना प्रभारी ने मीडिया से भी मिलकर अपनी बात रखी। उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने कहा कि हम सत्य के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा व गलत को कभी नही छोडूंगा। थाना में बिचौलिया गिरी नही चलेगा। साथ ही साइबर अपराधी से सजग रहें।अपनी किसी भी तरह का डाटा किसी को शेयर नहीं करें। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पाण्डेय, जिप पार्षद हसन रजवार, मुखिया विनोद प्रसाद, योगेंद्र राम, गुड्डू सिंह, राजन सिंह, अजीज अंसारी, ऊदल राम, एसआई रौविंसन मुंडरी, सुमन कुमार शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play