कांडी : भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने शुक्रवार को कांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौराकर अलग-अलग घटनाओं में हुए कई लोगों की मौत पर परिजनों से मिल संवेदना व्यक्त किया। इस क्रम में हरिगांवा गांव निवासी महेंद्र तांतों के मृतक पुत्र सोनु तांतों के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने, लमारी गांव निवासी दुखी रजवार के पुत्र गुड्डू रजवार की बीमारी से निधन, चटनियाँ निवासी रामजी यादव की पत्नी फूलपत्ती देवी का बीमारी से निधन पर मृतक के परिजनों से मिल क्रिया कर्म हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए पारिवारिक लाभ योजना व पीएम आवास शीघ्र दिये जाने की बात कही। उन्होंने इस संबंध में मौके से ही बीडीओ जोहन टुडु से बातकर पीड़ित परिवारों को पीएम आवास व पारिवारिक लाभ योजना शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया।
मौके पर भाजपा नेता ललित बैठा, बाबु राम, सुखनंदन यादव, रविंद्र चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, ओम प्रकाश प्रजापति, राम सुंदर प्रजापति, भरत पासवान, रूपदेव पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।