गढ़वा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा जिला में इस बार सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम 21 जून को नहीं होगा। पूरे गढ़वा जिला में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए योग संपन्न कराया जाएगा। उक्त जानकारी पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी एवं केंद्रीय प्रभारी ने दी है।
उन्होने बताया कि गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों और गांव में जहां-जहां योग शिक्षक हैं वहां अपनी-अपनी कक्षाओं में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए योग संपन्न करेंगे। उन्होने बताया कि गढ़वा जिला में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी ईश्वरी ठाकुर, जिला योग प्रचारक और योग प्रशिक्षक प्रोटोकॉल के अनुसार अभी प्रतिदिन योग कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए अभ्यास करा रहे हैं।
इसमें योग प्रशिक्षक सुशील केसरी, प्रदीप केसरी, उपकार गुप्ता, चंपा तिवारी, संध्या तिवारी, प्रभा शुक्ला, बृजेश तिवारी संतोष पांडेय, सतनारायण दुबे, बलराम शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता अर्थात इम्यूनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं और प्रत्यक्ष महामारी से निपटने की क्षमता प्राप्त कर सकते हैं।