whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226084
Loading...


संविधान दिवस पर भाजपा नेताओं ने अंबेडकर के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

location_on मेराल access_time 26-Nov-20, 04:45 PM visibility 645
Share



संविधान दिवस पर भाजपा नेताओं ने अंबेडकर के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : थाना अंतर्गत बस स्टैंड के डंडई रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, उपाध्यक्ष संजय भगत, बीजेपी के कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, बीजेपी के मेराल दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष मनोज जायसवाल आदि के द्वारा गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया भारतीय संविधान के गरिमा को बनाये रखने के लिये शपथ ग्रहण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के लोगों के अलावा सरकारी व गैर सरकारी के कर्मचारियों ने अपने दायें हाथ को आगे कर शपथ लेते हुये कहा की हम भारत के लोग, भारत को एक संपुर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक व आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ती, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढा़ने के लिये दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर को 1949 ईं. को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय व अंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं अंचल अधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में, प्रसाशनिक भवन मेराल थाना परिसर के थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में एवं जेएमएम प्रखंड कार्यालय के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया एवं शपथ लिया गया, साथ ही सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर मेराल के सभी जगहों पर संविधान दिवस मनाते हुए सपथ लिया गया। इस अवसर पर प्रखंड सहायक सुनील कुमार, रिजवान अख्तर, बीपीओ फिरोज अंसारी, सहायक रवि रंजन कुमार, असिस्टेंट इंजीनियर देवनाथ गौतम, मनरेगा अकाउंटेंट सूरज गुप्ता, अंचल से सीआई उदल राम, सहायक आलोक कुमार सिंह, कुणाल कुमार, अंचल ऑपरेटर आलम अंसारी, थाना से पीएसआई रंजन कुमार, रिजवान अंसारी, संजय कुमार, अजीत कुमार, पवन कुमार, जाहिद अंसारी, मुंशी मुन्ना चौधरी, रघुनंदन कुमार, विकास दुबे, ललिता देवी, बीजेपी के जिला महामंत्री संतोष दुबे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, डॉक्टर लाल मोहन गुप्ता, अवधेश कुमार, सुंदर दास, रूपु महतो आदि नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play