भवनाथपुर( गढ़वा) : प्रखंड के बेलपहाड़ी गांव के लिये सहिया चयन के लिये आयोजित आमसभा काफी हंगामेदार रहा। इसी हंगामें के बीच पर्यवेक्षक धर्मजीत राम सबसे अधिक 220 लोगों का समर्थन प्राप्त किये उम्मीदवार साजिदा खातून को सहिया चयन करने की घोषणा की गई।
आपको बता दें कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के प्रांगण में मुखिया रामलखन प्रसाद की अध्यक्षता में सहिया का चयन के लिये आमसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बीटीटी धर्मजीत राम, एसटीटी सुभाष प्रसाद, बीटीटी अनुज कुमार, एएनएम अंचला कुमारी, एमपीडब्ल्यू जी प्रसाद, सहिया साथी फुलपति देवी की मौजूदगी में चुनाव कराये जा रहे थे।
चुनाव में 15 लोगों ने दावेदारी पेश की जिसमें से 6 लोग उम्र में छंट गये,जबकि दावेदारी में बचे नौ लोगों के समर्थन में लोगों से हाँथ उठवाये गये, इस दौरान काफी हंगामा होने लगा, तो प्रशासन को बुलाया गया।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सीबी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल जवान ने लोगों को समझाया, फिर अधिक लोगों के समर्थन मिले साजिदा खातून की नाम की घोषणा पर्यवेक्षक धर्मजीत राम ने की।
मौके पर पर्यवेक्षक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ दिनेश सिंह के निर्देश पर चुनाव कराने आये हुए हैं, यहां बेवजह लोग हंगामा कर रहें लेकिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अधिक समर्थन प्राप्त किये उम्मीदवार का चयन किया गया।