डंडई : प्रखंड के डंडई पंचायत निवासी विवेक कुमार रवि, (उम्र लगभग 25 वर्ष) पिता संजय राम जो लगभग 4 दिनों से लापता थे, इनका शव डंडई प्रखंड के करके पंचायत के पानी टंकी के 200 मीटर के निकट कुआं में पाया गया। युवक 4 दिनों से लापता था। घर वालों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला।
कुआं में खेत पटाने के लिए मोटर लगाने गए युवक ने शव को देखा और ग्रामीणों को सूचना दिया। शव को देखकर ग्रामीण काफी भयभीत हैं। इधर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना कैसे घटी? मामले की तहकीकात जारी है।