खरौंधी : खरौंधी प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराँव खरौंधी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जन वितरण प्रणाली के द्वारा वितरण कर रहे पंजी का भी अवलोकन किया गया। बीडीओ ने बताया कि आज चावल दिवस के अवसर पर दुकानदारों के द्वारा चावल वितरण किया जा रहा था। चावल ले रहे लाभुक से पूछताछ भी किया गया। लाभुकों ने बताया कि सरकार के मानक के अनुरूप हम लोगों के राशन मिट्टी तेल सभी सामग्री मिल रहा है। बीडीओ ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि किसी प्रकार का कोई गड़बड़ी न करें सरकार के द्वारा जो मानक तय किया गया है, उसके अनुसार राशन देना सुनिश्चित करें।