रमना(गढ़वा) : विधायक भानुप्रताप शाही ने दीदी बाड़ी योजना का उद्घाटन बुधवार को टंडवा एवं सिलीदाग गांव में किया। हाई स्कूल टंडवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दीदी बाड़ी योजना से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ सब्जी आदि उत्पादन कर अपने आय को भी बढ़ाकर आर्थिक रुप से मजबुत बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी - बहु को चापाकल व कुंआ का पानी नहीं पिने देगे, बल्कि उसके स्थान पर सभी को पाईप लाईन के द्वारा फिल्टर युक्त पानी का नल दरवाजे पर लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या को दुर करने का वादा किया था, जिसे पुरा किया। आने वाले दिनों में 20 से 22 घंटा बिजली मिलेगी। इसके लिए छोटा ग्रिड का निर्माण कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन मे लाभूक, मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व स्वंय सेवक या योजना से जुड़े सभी लोग पुरी इमानदारी से काम करें ताकि विकास धरातल पर दिखाई देने लगें|प्रधानमंत्री आवास के लाभूक भी पूरी इमानदारी से आवास का निर्माण पुर्ण करें। कार्यक्रम में विधायक ने कोविड -19 पर चर्चा करते हुए इससे सतर्कता व बचाव की जानकारी लोगों को दी।
बीडीओ हुलास महतो ने दीदी बाड़ी योजना लाभ की जानकारी समूह की महिलाओं को विस्तार देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से महिला एनीमीया मुक्त होने के साथ साथ आर्थिक रुप से मजबूत भी होंगी।
इसके पहले विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा टंडवा देवीधाम स्थित जमुना राम के घर के पास दीदी बाड़ी योजना का उद्घाटन किया।
जबकि सिलीदाग पंचायत सचिवालय मे आयोजित कार्यक्रम के तहत दीदी बाड़ी योजना का आरंभ के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण के लिए सर्टिफिकेट का वितरण लाभुकों के बीच किया।
मौके पर प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल, बीपीओ कुश कुमार केशरी, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, मुखिया सलमा बीबी,पंचायत सेवक विजय कुमार, मंगल यादव, सभी रोजगार सेवक, सुमन गुप्ता, रामकवल पासवान, गुलाम अली अंसारी, संजय ठाकुर, लालजी राम एवं रामचंद्र ठाकुर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।