बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के भोजपुर ग्राम में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलो को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलो में सूरज देव यादव, कमलेश यादव, नरेश यादव व शिवशंकर यादव के नाम शामिल है।
घायलों ने बताया कि वे अपने हिस्से के खेत की सिंचाई कर रहे थे, उसी क्रम में महेंद्र यादव, सुरेन्द्र यादव,सत्यनारायण यादव सहित अन्य लोग आए और टांगी से मारपीट कर घायल कर दिये। घायलो द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दे दिया गया है।