बंशीधर नगर : प्रखंड के मंगरदह ग्राम निवासी किसान मित्र संजय सिंह के आवास पर बुधवार को 25 किसानों के बीच सहकारिता विभाग से प्राप्त सरसों के बीज का वितरण किया गया। सरसों का बीज का वितरण विधायक प्रतिनिधि लाल मोहन यादव एवं किसान मित्र संजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने कहा कि किसानों को सरकार के द्वारा सभी तरह का बीज समय समय पर मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसानों को खेती करने में किसी प्रकार की परेशानी नही हो।
मौके पर नसीम अंसारी, मसुवर अंसारी, अब्दुल अंसारी,तौहीद अंसारी, ओम प्रकाश पांडेय, शशि कांत पांडेय, राजेन्द्र राम, गोरख सिंह, उग्रह सिंह, मदन सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय, नितेश सिंह, विक्की सिंह, शैलेश कुमार पांडेय, शिवपूजन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।