कांडी : प्रखण्ड के नैनाबार गांव में बुधवार को लगभग चार बजे अहले सुबह राजेंद्र शाह के खेत में रखे धान की पुआल में आग लगने से कई बीघा का पुआल जलकर राख हो गया।
मुखिया विनोद प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि शौच के लिए निकले लोगों ने देखा कि ट्रांसफार्मर के पास रखे गए कई बीघा पुआल में आग लगा हुआ है। इस खबर को सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। और ग्रामीणों के सहयोग से बिजली कटवाकर आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। मुखिया ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से काफी देर तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।