भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना पुलिस के द्वारा मंगलवार से कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों से मास्क व शारीरिक दूरी बनाने का अपील ध्वनि यंत्र से किया जा रहा है।
प्रचार कर रहे थाना प्रभारी सीबी सिंह ने कहा कि बाजार में अनावश्यक भीड़ भाड़ न लगाएं जब अपने घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्ति को पकड़े जाने पर सरकार के प्रवधान के तहत दो हजार रु व दस घण्टे कस्टडी में लिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों को अपील के साथ साथ सचेत होने को कहा है। साथ ही बिना मास्क के चल रहे पैदल, दोपहिया, चारपहिया वाहनों को रोक कर बिना मास्क के चलने पर खरी खोटी भी सुनाई। परन्तु इसका असर आम जनता पर कितना पड़ता है यह आने वाला समय ही बतायेगा।