बड़गड़ : बड़गड़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत टेहरी के कुल्ही पुलिस पिकेट में शुक्रवार को सीआरपीएफ के बी-172 बटालियन द्वारा कमांडेंट आशीष झा के निर्देश पर सीबिक एक्सन प्रोग्राम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन कर कुल 32 छात्रों के बीच स्कूली बैग सहित पाठ्य किट का वितरण किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमान पदाधिकारी जेपी सिंह उपस्थित थे। अभिभावकों को संबंधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को नियमित रुप से जरूर स्कूल भेजें तथा उन्हें पढ़ाई-लिखाई में सहयोग करें। शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है, उन्हें किसी भी हालात में शिक्षा से वंचित न करें। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ हमेशा से ही लोगों के सुख दुःख का सहभागी रही है, छात्रों के बीच स्कूल बैग इसलिए दिया जा रहा है ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगाव बढे़।
इधर मदगडी़ च पंचायत के संगाली पुलिस पिकेट व मदगडी़ च पुलिस ओपी में भी कार्यक्रम का आयोजन कर क्रमशः 40 व 118 स्कूली बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावे उप कमांडेंट डी भी यादव, सहायक कमांडेंट अजीत कुमार राम, इंस्पेक्टर उमराव सिंह, चंद्रबोस आदि उपस्थित थे।