धुरकी : प्रखंड के अंबाखोरया पंचायत सचिवालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान मे सोनार माझी फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मे राजबांस और डोल ए टीम के बीच खेला गया जिसमे राजबांस की टीम ने दो एक गोल दर्ज कर जीत अपने नाम करते हुए फाइनल मे सुरक्षित रूप से प्रवेश कर लिया है।
वहीं सेमीफाइनल मे दुसरी टीम भेलंगी और डोल बी के बीच हुआ जिसमे भेलंगी की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर फाइनल प्रवेश किया और डोल बी टीम को हार का सामना करते हुए टूर्नामेंट मैच के फाइनल से बाहर होना पड़ा।
टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 25 नवंबर बुधवार को राजबांस और भेलंगी के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा जिसमे विजेता और उपविजेता टीम को एक-एक खस्सी भेंट करते हुए कप और शील्ड से समानित कर पुरुस्कृत किया जाएगा।