भंडरिया : थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में बीती रात्रि जंगली हाथियों का आतंक छाया रहा। किसानों के खलिहान में रखी धान की बोझा, दौनी कर रखा गया धान की दाना बर्बाद कर दिया।

इसकी जानकारी देते हुए भुक्तभोगी फरदीनंद टोप्पो, सुमित मिंज, दशरथ गिद्ध ने कहा कि खेत से काटकर धान खलिहान में रखा गया था। बीती रात्रि जंगल से होकर 5 की संख्या में हाथियों के झुंड गांव में पहुंचा और कई लोगों की खलिहान में रखी धान को चट कर गया।
जिन का धान बर्बाद किया है उन में फरदीनंद टोप्पो की खलिहान में रखा गया करीब 20 क्विंटल धान चट कर गए। इसी गांव में सुमित मिंज के खलिहान में रखी करीब 20 बोझा धान खा गया। दशरथ सिंह के धान की बोझा चट कर गया है। खजुरी निवासी बिहारी सिंह के खेत में लगी जिनोर बाजरा खा कर नष्ट कर दिया।
लोगों ने वन विभाग से इसकी मुआवजा के मांग किया है। लोगों ने कहा कि साल भर खाने के लिए अनाज हो जाया करता था। इस बार भी फसल अच्छी लगी थी। एक साल की धान की अनाज खाते परंतु जंगली हाथियों ने उनकी सभी धान को चट कर गया। उनके पास खाने के संकट का सामना करना पड़ेगा।
वन विभाग के हाथी भगाने वाले टीम के इंद्रदेव सिंह वगैरह लोगों ने हाथी को दक्षिण दिशा में खदेड़ दिया है। सभी हाथी मरदा के जंगल की ओर दक्षिणी चले गए हैं। समय रहते वन विभाग द्वारा उक्त हाथी पर काबू नहीं किया गया तो हाथी अन्य किसानों की फसल को बर्बाद कर सकते हैं।