भवनाथपुर( गढ़वा) : प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत-कैलान के पंचायत भवन के प्रांगण में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भानुप्रताप शाही के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
मौके पर श्री शाही ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा बहुत ऐसे जनोपयोगी योजनायें संचालित हैं परंतु आम अवाम में जागरूकता की कमी से बहुत योजनायें धरातल पर नहीं उतर पा रही है, जिनका प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।
साथ ही उन्होंने मौके पर उपस्थित शासनिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा कर्मियों के चेताते हुए कहा कि प्रखंड में आवास निर्माण सहित अन्य योजनाओं में बिचौलियों के द्वारा पैसा उगाही की सूचना मिल रही है, अगर आज के बाद इस तरह की कोई शिकायत मिलता है तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर उनके द्वारा वंचित परिवार के सदस्यों को राशनकार्ड, विकलांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन की स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरण सहित आंगनबाड़ी केंद्र में उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर एवं चूल्हा वितरण एवं दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, अंचल निरीक्षक मुंशी राम, बीपीओ वीरेंद्र यादव, विकाश स्वदेशी, भानु गुप्ता, विपिन चौबे, राकेश रवि, सुरेश साह, श्यामबिहारी यादव, मनोज सिंह, मुखिया राजकिशोर सिंह सहित सभी विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव एवं संचालन विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी के द्वारा किया गया।