बड़गड़ (गढ़वा ) : बड़गड ओपी क्षेत्र अन्तर्गत सालो मोड़ के पास शुक्रवार को एक बाईक अनियंत्रित हो कर दस फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो लोग गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों में पलामू के पोखरी गांव निवासी अरुण कुमार उम्र (18) वर्ष व ललिता कुजूर उम्र (18) वर्ष के नाम शामील हैं।
बड़गड़ ओपी में तैनात सीआरपीएफ 172 बटालियन के तत्परता से उक्त दोनों घायल युवक युवती को प्राथमीक स्वस्थ्य उपकेंद्र बड़गड़ पहुंचाया गया। बाद में उन्हें उचित इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भण्डरिया भेज दिया गया।
घटना के संबंध में बताया गया की एक बाईक पर सवार दो युवक व एक युवती तेज रफ्तार से महुआटिकर गांव से भण्डरिया की ओर जा रहे थे।
इस बीच सालो जंगल स्थित तीखे मोड़ के पास बाईक अनियंत्रित हो कर दस फीट गहरे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गये। वहीं एक युवक घटना स्थल से भाग खड़ा हुआ।
बताया गया की उस समय सीआरपीएफ 172 बटालियन के जवान उक्त जंगल में ड्यूटी पर तैनात थे। जवानों ने घटना के बाद तत्काल दोनों घायलों को उठा कर वहीं पर उनका प्राथमीक उपचार किया व अपने वाहन द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब है की उक्त दुर्घटना में बाईक के परखच्चे उड़ गये हैं ।