रमना (गढ़वा) : सोमवार को विधायक भानुप्रताप शाही अगजली पीड़ित व्यवसायी राधेश्याम प्रसाद व उनके परिजनों से मिलकर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त किया।
गौरतलब है कि शनिवार के देर रात्रि दुर्गा मंदिर स्थिति राधेश्याम प्रसाद के चार मंजिला मकान मे अवस्थित कपड़ा दूकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। भानुप्रताप शाही ने परिजनों से मिलने के क्रम में कहा कि व्यवसायी परिवार को संम्मानजक मुआवजा मिले इसके लिए प्रशासन और सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहां की सरकार के निष्क्रियता के कारण नगर उंटारी अनुमंडल मे अग्निशमन दल की व्यवस्था नहीं बन सका। अगर अनुमंडल मुख्यालय मे अग्निशमन दल रहता तो अगजनी से हुई क्षति को कम किया जा सकता था।
मौके बीडीओ हुलास महतो, थाना प्रभारी रणबिजय सिंह, मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी, बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंद्रिका प्रसाद, पंकज सिंह, भगत दयानंद यादव, उमेश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।