केतार : थाना क्षेत्र के परसोडीह निवासी लखन मेहता 45 वर्ष की मृत्यु ग्यारह हजार हाई वोल्टेज के चपेट में आने के बाद हो गया।
विदित है कि लखन मेहता अपने ही गांव के लखन प्रजापति के घर मे मजदूरी करने गए थे। कार्य करने के दौरान घर मे लगने वाला छड़ सीधे 11 हजार के हाइ वोल्टेज में जा लगा और ग्यारह हजार हाई वोल्टेज से पूरी तरह झुलस गए। जिससे घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयनाथ उरांव घटना स्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिए।