बंशीधर नगर : थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के हुलहुला कला ग्राम में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना के बाद छापेमारी कर शराब बनाते हुए सुधीर राम को गिरफ्तार किया गया।
इनके विरुद्ध थाना कांड संख्या 228/2020 दर्ज कर धारा 272,273,290 भादवि 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है तथा थाना कांड संख्या 225/2020 के अभियुक्त सह विलासपुर ग्राम निवासी विनय पासवान को गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।